Lakhimpur Kheri :बीच हाईवे पर मारपीट का वीडियो वायरल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सुंदरवल। बीच हाईवे पर दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम लखीमपुर -पलिया हाईवे स्थित देवरिया मोड़ पर दो युवकों में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट होने लगी, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने बांका निकाल लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत कर बांका छीन लिया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक ड्रॉमा चलता रहा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 ने दोनों को पकड़ कर चौकी में बिठा दिया। सुंदरवल चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा ने बताया कि हाईवे पर पैसों के लेनदेन में दो युवक मारपीट कर रहे थे।
बांका निकालने की जानकारी नही मिली है। देवरिया गांव के रियाज और मुन्ना के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान किया गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !