संदिग्ध हालात में महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोपधौरहरा। कस्बे के मोहल्ला कबड़ियन टोला में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक विवाहिता का शव मिला, जिस पर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
कस्बा धौरहरा के मोहल्ला कबड़ियन टोला निवासी आसिया (22) पुत्री मोबीन व पड़ोस में ही रहने वाले मतीन पुत्र रफीक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर कस्बे के गण्यमान्य लोगों के बीच फैसला कराया गया। दोनों के परिजन तैयार हो गए और दोनों का निकाह करवा दिया गया।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे आसिया (22) की घर के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है और धौरहरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति मतीन और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया कि विवाहिता के पिता ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है विवाहिता के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
Lakhimpur Kheri : संदिग्ध हालात में महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
May 12, 2021