Lakhimpur Kheri : बघौड़ा गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर बवाल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
No Image - lmpnews

कई राउंड फायरिंग और पथराव, दोनों पक्षों ने दी तहरीर पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में

गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज चौकी क्षेत्र के गांव बघौड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ, जिनके बीच कई राउंड फायरिंग और पथराव हुआ। एक दूसरे पर कार्यवाही के लिए दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है, वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

बघौड़ा निवासी मीना देवी ने दी तहरीर में कहा है कि चुनावी रंजिश में गांव निवासी विनोद यादव, वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग रविवार की रात साढ़े आठ बजे एक राय होकर लाठी डंडा तमंचा लेकर घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सूरज, माधुरी, हरद्वारी, ध्रुव, विक्रम, रामखेलावन आदि आ गए, उन्हें भी विपक्षियों ने मारा पीटा। आरोप है कि विपक्षी विनोद यादव ने उस पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं।

विपक्षियों ने कई राउंड फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी है। जिसकी सूचना मीना के पति मंजीत ने अलीगंज चौकी पर दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं दूसरे पक्ष के विनोद यादव, वीरेंद्र कुमार ने तहरीर में कहा है कि गांव के बबलू, सुरेश तिवारी, विजेंद्र, संजीव, ओमप्रकाश, मंजीत बेवजह गाली गलौज, मारपीट करते हैं और जानमाल की धमकी देते हैं। 27 मई को हरैया गांव निवासी राकेश और 29 मई को बघौड़ा निवासी चेतराम के साथ मारपीट कर जाति सूचक गालियां दीं। 30 मई की रात विपक्षियों ने प्रधानपति मंजीत के साथ 100 लोगों को लेकर गांव में सार्वजनिक गाली गलौज करते हुए पत्थरबाजी कर धावा बोल दिया।

इधर, सूचना पर रात में ही पहुंचे सीओ एसएन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे, अलीगंज चौकी इंचार्ज अजय यादव ने गांव में जाकर मामले की जानकारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि दो पक्षों में चुनावी विवाद है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !