सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मूलचन्द पुरवा में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी डंडे में घायल चार लोगों में, एक की देर शाम 8 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मूलचन्द पुरवा में रास्ते में खूंटा गाड़ने को लेकर मारपीट हो गई। मूलचंद पुरवा निवासी शिवाकांत ने बताया कि गांव के ही त्रिभुवन, श्रीमान, रामभवन व उमराव ने रास्ते के किनारे उसकी जमीन पर खूंटा गाड़ दिया, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट शरू कर दी। मारपीट में शिवाकांत, रमाकांत, राजेश, व श्रीकांत के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा, जिसमें राजेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी देर शाम मौत हो गई। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली थी। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले में जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Lakhimpur Kheri : खूंटा गाड़ने को लेकर चले लाठी डंडे, एक की मौत
May 31, 2021