![]() |
| No Image - lmpnews |
लखनऊ के चार लोग थे सवार, दो लोग घायल
गोला गोकर्णनाथ। रविवार की रात नीमगांव थाना क्षेत्र में बैबहा मोड़ के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार लखनऊ निवासी दो युवकों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए।
नानक चौकी इंचार्ज रामवरन गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के थाना हुसैनगंज के केकेवी जेएनपीजी कॉलेज कैंपस के पास के रहने वाले 35 वर्षीय भवानी प्रसाद अपनी कार से अपने मित्र 32 वर्षीय दामोदरबाग आलमबाग लखनऊ निवासी सोनू राजपूत, आरती नगर निवासी 26 वर्षीय अमित कुशवाहा और 30 वर्षीय पवन कुमार के साथ टनकपुर एक शादी में जा रहे थे।
बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी कार बैबहा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भवानी प्रसाद और सोनू राजपूत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल अमित और पवन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को सील कर जिला मुख्यालय भेज दिया है।
