इमरजेंसी ओपीडी में मरीजों के लिए डलवाए तीन रंगों के बेड
लखीमपुर खीरी। कमिश्नर रंजन कुमार के निर्देश पर जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए इमरजेंसी ओपीडी में तीन बेड डलवाए गए हैं। इसमें गंभीर, अति गंभीर और सामान्य मरीजों को भर्ती कर इलाज हो सकेगा।
कमिश्नर रंजन कुमार पिछले कई दिन से जिले के भ्रमण पर हैं। सीएचसी-पीएचसी से लेकर गांवों में जाकर वह तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में पोस्ट कोविड वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर सीएमएस ने इमरजेंसी ओपीडी में तीन बेड डलवाए हैं। एक बेड लाल, दूसरा पीला और तीसरा हरे रंग का है। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि लाल बेड पर अंति गंभीर, पीले पर कम और हरे बेड पर सामान्य मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके बाद राहत मिलने पर मरीजों को वार्डों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओपीडी में जगह न होने के कारण ज्यादा मरीजों के आने पर दिक्कत होती थी, लेकिन अब कम से कम पांच-छह मरीजों को ओपीडी में ही भर्ती करने की व्यवस्था हो गई है।
सांसद ने लिया कोविड केयर सेंटर का जायजा
निघासन। सांसद अजय मिश्र टेनी ने कोविड केयर अभियान के तहत चिह्नित किए गए दो गांवों में से खैरहनी का भ्रमण कर कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया और लोगों के साथ बैठक कर उनको वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
सांसद ने लोगों को बृहस्पतिवार से राज्य सरकार की तरफ से तीन महीने तक हर राशनकार्ड पर पांच किलो मुफ्त राशन और पंजीकृत मजदूरों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की जानकारी दी। संवाद