Lakhimpur Kheri :कोरोना को हराने में जुटा पुलिस-पालिका प्रशासन

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
दोनों के संयुक्त प्रयास से शहर को किया जा रहा सैनिटाइजट्रैफिक पुलिस युवाओं को दे रही मास्क लगाने की प्रेरणा
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग जीतने के लिए पुलिस और पालिका प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। संक्रमण से बचाव के लिए एक तरफ जहां ट्रैफिक पुलिस लोगों को मास्क लगाने और बेवजह घर से न निकलने के लिए प्रेरित कर रही है, तो दूसरी तरफ नगर पालिका कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने के लिए शहर को सैनिटाइज करा रही है।
कोरोना को हराने के लिए हर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ट्रैफिक पुलिस से लेकर नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। रविवार को ट्रैफिक पुलिस के दरोगा जतन सिंह ने चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को मास्क लगाने और घर में ही रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बाइक सवारों को हिदायत दी कि संक्रमण से बचने के लिए बेवजह घर से न निकलें।
उधर, उधर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर को सैनिटाइज कराने का क्रम जारी है। रविवार को पालिका कर्मियों ने हीरालाल धर्मशाला चौराहा से लेकर कोतवाली रोड, मेन रोड सहित शहर की प्रमुख रोड की दुकानों को सैनिटाइज किया।

प्रधान और बीडीसी ने गांव को कराया सैनिटाइज
संपूर्णानगर। विचित्रनगर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान पाल सिंह व बीडीसी कंवरजीत सिंह बिंदर ने गांव को सैनिटाइज कराया। सफाई कर्मचारी के सहयोग से गांव की गली-गली व घरों में भी सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों से मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए भी कहा। संवाद
ग्रंट नंबर दस के गांवोंको सैनिटाइज कराया
बांकेगंज। कोरोना से बचाव को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालय की ग्रंट नंबर दस के नवनिर्वाचित प्रधान ने गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।
ग्रंट नंबर दस की प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम के निर्देशन पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्यामपुर, दौलतपुर, दुलारेपुर समेत करीब 30 गांवों में बुधवार से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसके अलावा मेन मार्केट समेत प्रमुख स्थलों पर टीमों ने मशीन के जरिए सैनिटाइजर का छिड़काव किया। प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को भी करीब पांच टीमों ने गांवों की गलियों, सड़कों समेत टेंपो स्टैंड पर ट्रैक्टर-ट्राली स्प्रे मशीन से सैनिटाइजेशन कराया गया। संवाद

प्रधानों ने गांव सैनिटाइजेशन कराया
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा नमो नमो के पदाधिकारियों ने नगर के भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग से छोटा चौराहा, अशोक चौराहा पर सैनिटाइज कराकर राहगीरों को मास्क बांटे। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष शिवम कश्यप, प्रदीप कुमार, सुमित शुक्ला, हरिओम वर्मा, अनिल कुमार, शिवम सक्सेना, राहुल शर्मा, नितेश कुमार, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत भुड़वारा में प्रधानपति अतहर अली के नेतृत्व में पूरे गांव में सफाई और सैनिटाइजेशन कराया। उन्होंने ग्रामीणों से खांसी, जुकाम, बुखार होने पर तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
अमीरनगर। ब्लाक कुंभी गोला की ग्राम ग्राम पंचायत मूड़ा खालसा के गांव नरायनपुर, पिपरिया, मोहद्दीनपुर में ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह यादव ने गांव की गलियों और गांव के मुख्य मार्गों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया, साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !