Lakhimpur Kheri :नोडल अधिकारी ने मिर्जापुर, अमघट का किया निरीक्षण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
प्रधानों से कहा, ग्रामीणों को स्वस्थ रखना उनकी नैतिक जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी। नोडल अधिकारी व कमिश्नर रंजन कुमार ने बृहस्पतिवार को तहसील मितौली के ब्लॉक बेहजम के ग्राम मिर्जापुर और अमघट में डोर टू डोर सर्वे की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने सर्वे टीम को टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानों कहा कि ग्रामीणों को स्वस्थ रखना प्रधानों की नैतिक जिम्मेदारी है।
सबसे पहले नोडल अधिकारी मिर्जापुर गांव पहुंचे, जहां सर्वे टीमों के कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर हाउस टू हाउस सर्वे कर रही टीम के कार्यों को देखा। आशा कार्यकर्ता ऊषा देवी व सुलोचना से सर्वे किए घरों की संख्या व उनमें मिले सिम्प्टोमैटिक का विवरण, मेडिकल किट की वितरण व उपलब्धता जानी। सर्वे में सिम्प्टोमैटिक मिली चंपा देवी, रूपावती से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने तहसील मितौली के ग्राम अमघट पहुंचकर आशा संगिनी सुनीता देवी व पिंकी देवी से सर्वे की जानकारी की। सर्वे टीम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट उपलब्ध है। वही 110 ग्रामीणों का वैक्सीनेशन हो चुका है। शेष का भी वैक्सीनेशन कराया जा रहा। नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को स्वस्थ रखना प्रधान की नैतिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर जाना कि उनके गांव में कोई गंभीर बीमार तो नहीं है। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के फायदे भी बताए।

सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्था परखी
नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम का भी निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को परखा। वैक्सीनेशन टीम ने नोडल अधिकारी के पूछने पर बताया कि 60 लोगों (दस को फर्स्ट डोज व 50 को सेकंड डोज) को वैक्सीनेशन हुआ। नोडल अधिकारी ने कोल्ड चैन कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक से दवाओं, मेडिकल किट की उपलब्धता जानी। सभी चार गठित रैपिड रिस्पॉस टीम का मूवमेंट व प्रतिदिन होने वाले आरटीपीसीआर व एंटीजन सैंपलिंग की संख्या जानी। एमओआईसी डॉ. अनिल ने बताया कि वर्तमान में 45 लोग होम आइसोलेशन में है, जिनकी बराबर निगरानी की जा रही। उन्होंने एमओआईसी से पूछा कि वह स्वयं दिन में कितने संक्रमित मरीजों से बातचीत कर हाल-चाल जानते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !