Lakhimpur Kheri : गांव बहरेवा में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरेवा में दबंगों ने घर में घुसकर मां और बेटे की पिटाई कर दी, जिस पर पीड़ित महिला ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश की पत्नी रामगुनी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बुधवार की शाम गांव निवासी रामसुरेश, राजेश कुमार, संजय, कुलदीप, शुभम, मनोज, भूपेंद्र, कौशल एक राय होकर घर के अंदर घुस आए और लात घूसों से मारने पीटने लगे और घर का सारा सामान तोड़ दिया। घर में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। बचाने आए उसके पुत्र पप्पू को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पास पड़ोसी इकट्ठा हो गए जिन्हें देख विपक्षी जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

धमकी देने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
गोला गोकर्णनाथ। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी एक महिला ने पांच लोगों पर समझौते के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
बोझिया निवासी कमलेश वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका एक मुकदमा हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जार निवासी विकास वर्मा के खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 15 मार्च की शाम छह बजे खुटार रोड स्थित फूल बाबा मंदिर के पास गली में वह जा रही थी कि तभी हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जार निवासी मथुरा प्रसाद, विकास वर्मा की पत्नी सोनी देवी, शाहजहांपुर जिला के थाना खुटार के गांव रोजहा निवासी संदीप और बोझिया निवासी विमल व नागेंद्र ने उसे घेर लिया और मुकदमे में गवाही न देने की धमकी देते हुए समझौते की बात कही।
आरोप है कि मना करने पर विपक्षियों ने उसे जहर खिलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !