Lakhimpur Kheri : खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

कर्मचारियों को ऑफिस में बनाया बंधक, साधन सहकारी समिति बस्तौली की घटना

गुलरिया। साधन सहकारी समिति बस्तौली में खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने लगभग बीस मिनट तक कर्मचारियों को ऑफिस में बंद कर दिया और हंगामा करते रहे। बस्तौली सोसायटी के सचिव रामनरेश छुट्टी पर हैं, लिहाजा चार्ज आंकिक मेवालाल के पास है। 

आजकल यूरिया खाद की किल्लत चल रही है, जबकि बरसात होने की वजह से सभी को खाद की जरूरत है। किसानों का कहना है कि मेवालाल कुछ खास लोगों को ही रुपये लेकर खाद दे रहे थे, जिसके विरोध में उन्होंने हंगामा किया और दो बजे कर्मचारियों को करीब 20 मिनट के लिए ऑफिस में बंद कर दिया।

वहीं आंकिक मेवालाल का कहना है कि खाद पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन लोग इंतजार नहीं करना नहीं चाहते। बताया कि हमारी समिति के संचालक मंडल के सदस्य और क्षेत्र के अन्य प्रभावशाली लोग आ गए थे, तो सबको देखना पड़ता है। जब किसानों के हंगामा करने और सोसायटी ऑफिस में बंद करने के बारे में पूछा गया तो कहा सब किसान मिलने वाले हैं, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !