Lakhimpur Kheri : गाड़ी खड़ी करने के विवाद में महिला को मारी गोली, घायल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव मुस्लिम नगर में हुई वारदात
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव मुस्लिम नगर में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं घायल महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मुस्लिम नगर में एक पक्ष के इस्लामुद्दीन और दूसरे पक्ष के सलीम के बीच रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद था। बुधवार को भी रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया। दूसरे पक्ष के सलीम ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जो इस्लामुद्दीन की पत्नी आफरीन बानो के पेट में जा लगी। गोली से महिला गंभीर रूप घायल होकर गिर पड़ी, जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। परिजन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी सलीम समेत चार नामजद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी सलीम, उसके भाई जावेद, शादाब और मां जैबुनिशा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !