Lakhimpur Kheri :तेज रफ्तार एंबुलेंस पेड़ से टकराई, चालक जख्मी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर शारदा पुल मोड़ पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रविवार की देर रात भीरा से पलिया की ओर आ रही 102 एंबुलेंस शारदा पुल मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेमल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों की मानें तो एंबुलेंस काफी तेज थी और टक्कर से अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि एंबुलेंस में चालक के सिवाय कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

--
बस की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
पसगवां। ग्राम छपौरा में रविवार रात बरात लेकर जा रही एक बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। यात्री बाल बाल बच गए।
ग्राम छपौरा में बरात लेकर जा रही बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे पोल और तार टूट गए और टूटा तार बस पर जा गिरा। बस की ऊपरी सतह प्लास्टिक की होने के कारण हादसा होते-होते बच गया। बस को रोका गया और पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान बराती पैदल ही भूड़ा गांव तक गए। बिजली का तार टूटने से छपौरा और भूड़ा में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक और विद्युत विभाग में समझौता हो गया है। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !