Lakhimpur Kheri : कस्ता विधायक ने गोद ली मितौली सीएचसी, लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मितौली। सीएम योगी के निर्देश पर कस्ता विधायक ने सीएचसी मितौली को गोद लिया है। विधायक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी के साथ पीएचसी का निरीक्षण कर 40 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट और बच्चों के लिए 15 बेड का आईसीयू वार्ड बनाने की बात कही है।
भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने सीएचसी का निरीक्षण किया। विधायक के कहने पर सीएमओ ने एक अन्य डॉक्टर भी तैनात कर जल्द ही एक्सरे मशीन एवं ऑक्सीजन सिलिंडर देने की बात कही है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएचसी गोद ली है। क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज दिलने की जिम्मेदारी अब हमारी है।

सीएमओ ने वैक्सीन कक्ष, ओपीडी, दवा स्टोर, आईसीयू एवं इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। सीएमओ ने सीएचसी को आदर्श सीएचसी के रूप में विकसित करने का दावा किया है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 15 बेड का आईसीयू वार्ड भी बनाया जाएगा। अधीक्षक डॉ. एएन चौहान सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करते सीएमओ
कोरोना संक्रमण को लेकर जारी प्रोटोकाल सीएमओ के लिए मायने नहीं रखता। बृहस्पतिवार को सीएचसी का निरीक्षण करते समय विधायक से लेकर सीएचसी स्टाफ मास्क में नजर आया, लेकिन सीएमओ बगैर मास्क ही निर्देश देने में मशगूल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !