Lakhimpur Kheri :खीरी के निघासन में युवाओं ने कराया गरीब लड़की का विवाह

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

पिता की हो चुकी थी तीन साल पहले मौत, मां के साथ रहती थी युवती

निघासन। कस्बे के युवाओं ने पिता की मौत के बाद मां के साथ रह रही एक गरीब लड़की की शादी करवाई। युवती की मां के पास पैसों का इंतजाम न होने की खबर युवाओं को लगी तो उन्होंने सबका सहयोग लेकर युवती का विवाह करवाया।

गौतमबुद्ध पुरम मोहल्ले के श्रीकेशन शाक्य की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। वह मजदूरी पर मकानों की पुताई का काम करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार चलाने का बोझ श्रीकेशन की पत्नी मोहिनी के कंधों पर आ गया। वह इधर-उधर काम करके किसी तरह अपना और इकलौती संतान बेटी मुस्कान का पेट पालती थी। जवान हो रही बेटी की शादी की चिंता उसे थी। जैसे-तैसे उसने बेटी की शादी के लिए सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी दिलीप शाक्य से रिश्ता तय कर दिया, लेकिन शादी की तारीख सिर पर आने के बावजूद उसके पास पैसा नहीं था। इसकी जानकारी कस्बे के युवा समाजसेवी मनोज वर्मा को हुई तो उन्होंने कई अन्य साथी युवाओं को इसकी जानकारी देकर परिवार की मदद का प्रस्ताव रखा। इन सभी ने आपस में सहयोग करके बुधवार को धूमधाम से मुस्कान की शादी का इंतजाम किया। कोविड-19 की वजह से बहुत सीमित मेहमानों की मौजूदगी में मुस्कान ने अपने जीवनसाथी दिलीप के गले में वरमाला डाली। फेरों के समय जोड़े को शुभकामनाएं और उपहार देने के लिए मनोज वर्मा, समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, सनी चानी, हरिओम पवन शाक्य, रवि, सचिन, महेश, रोहित, सुरेश तिवारी, धीरज आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !