Lakhimpur Kheri : एएसपी की चेकिंग में कपड़े गहने बेचते मिले दुकानदार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोरोना कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को एएसपी ने खपरैला बाजार में छापा मारा। इस दौरान कपड़ा एवं सराफा व्यापारी शटर गिराकर सामान बेचते मिले। एएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल ने सभी का चालान काटकर जुर्माना वसूला। संकटा देवी रोड पर वाहन चालकों से भी जुर्माना वसूल किया।कर्फ्यू के बावजूद खपरैला बाजार से सराफा मार्केट में कुछ लोग कारोबार कर रहे थे। बताते हैं कि दुकानदार शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर बुलाकर कारोबार कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर बुधवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह ने सीओ सिटी के साथ संकटा देवी रोड, सराफा मार्केट सहित खपरैला बाजार में सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान खपरैला बाजार की कुछ दुकानों की लाइट जलती मिली। इस पर जब उन्हें खुलवाकर देखा तो उसमें साड़ी व कपड़ों की खरीदारी होती मिली। इस पर दुकानदारों के साथ बिना मास्क मौजूद ग्राहकों से जुर्माना वसूला किया गया। सराफा बाजार में एक कारोबारी दुकान खोलकर बिक्री करते मिले। एएसपी ने व्यापारी को फटकार लगाकर जुर्माना वसूला। सदर चौराहा से संकटा देवी चौकी तक पैदल मार्च के दौरान मिले दो एवं चार पहिया वाहनों का चालान कराया।

जिले भर में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। शहर के खपरैला एवं सराफा बाजार में कई दुकानदार कर्फ्यू का उल्लंघन करते मिले। इस पर उनसे जुर्माना वसूल किया। अभियान चलाकर 213 लोगों से 76 हजार के करीब जुर्माना वसूला गया।
अरुण कुमार सिंह, एएसपी।
धौरहरा में तय समय के बाद तक खुल रहीं दुकानें
धौरहरा। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन ने कोरोना कर्फ्यू लगाकर बाजार बंद कर सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण धौरहरा कस्बा में कोविड-19 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साढ़े पांच बजे भी कस्बे में दुकानें खुली हैं और खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
बुधवार को कस्बा धौरहरा में साढ़े पांच बजे तक सारी बाजार खुली रहीं, जबकि शासन के आदेश नौ बजे से पांच बजे तक आवश्यक वस्तु की दुकानें खोलने के हैं। इस संबंध में एसडीएम धौरहरा रेनू ने बताया कि अगर दुकानें खुली है तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।संवाद

पुलिस ने कराया कोरोना गाइड लाइन का पालन
गोला गोकर्णनाथ। सहालगों के दौर में ईद पड़ने से मेला मैदान, रानी चंदेली मार्केट, शिव मंदिर गली, सब्जी मंडी में काफी भीड़ उमड़ती है, जहां सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं होता है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सख्ती बरतते हुए दुकानें बंद कराईं और दुकानदारों को खदेड़ा।
नगर के मेला मैदान में बर्तन, जूता चप्पल, रेडीमेड, बक्सा, सौंदर्य प्रसाधन, शादी, विवाह का सामान आदि की दुकानें होने से लोग सामान खरीदने के लिए निकलते हैं। अधिकांश दुकानदार शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर कर फिर शटर बंद कर लेते हैं। ऐसे में एक दुकान के अंदर दर्जनों ग्राहकों की मौजूदगी होने पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता। बुधवार दोपहर जब मेला मैदान में भीड़ अधिक देखी गई तो कोतवाली पुलिस ने दुकानदारों के न मानने पर सख्ती कर कोरोना गाइड लाइन का पालन हर हाल में कराने पर जोर देकर ग्राहकों और दुकानदारों को खदेड़ दिया। संवाद
सब्जी मंडी में भी सामाजिक दूरी भूले लोग
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर शहरवासी सजग नहीं है। बेवजह घर से निकलकर लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।
शहर में कोरोना संक्रमित मिलने की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। शासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 17 मई तक कर्फ्यू का ऐलान किया हुआ है। बावजूद इसके लोग घरों से निकलकर बाजार में भीड़ बढ़ा रहे हैं। कोई सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकल रहा है तो कोई किराना का सामान लेने को। सड़क से लेकर बाजार में यदि इसी तरह भीड़ बढ़ती रही तो कोरोना से जंग जीतना मुश्किल ही नामुमकिन होगा। संवाद

2021©Lmp News
Bruro Report Lmp News

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !