Lakhimpur Kheri : मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है।
बेहजम चौकी क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार की दोपहर चार वर्षीय मासूम को गांव के ही एक किशोर ने आम तोड़ने के बहाने बाग मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
बुधवार को चौकी प्रभारी बेहजम अनिल पांडे ने हमराही ब्रजेश तिवारी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है कोर्ट के आदेश पर उसे हरदोई के बाल सुधार गृह भेजा गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !