Lakhimpur Kheri : शादी के दस दिन बाद महिला की मौत, गांव में कोहराम

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर के खमरिया चौकी क्षेत्र के गांव इश्वारा में शादी के दस दिन बाद ही नव विवाहिता की मौत हो गई, जिससे गांव में कोहराम है। उधर, सतर्कतावश गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पीड़ित परिवार ने कोई सहयोग नहीं किया। लिहाजा स्वास्थ्य टीम बैरंग लौट आई।जानकारी के मुताबिक, इश्वारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार का 30 अप्रैल को रुबी वर्मा पुत्री कामनाथ वर्मा निवासी चकई क्षेत्र के यहां से हुआ था। पीड़ित परिवार के रिश्तेदार सुमित कटियार ने बताया कि शोभित कटियार अपनी पत्नी को विदा कराकर एक मई को गांव लेकर आए थे। पिछले दस दिन से मृतका रुबी का लखीमपुर के हाईवे अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया कि डॉक्टरों ने रुबी कटियार को टायफाइड बताया था, जिसके चलते मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उधर, बुखार से नवविवाहिता की मौत की ख़बर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से परिवार वालों की जांच के लिये टीम भेजी गई, लेकिन परिवार का कोई भी व्यक्ति जांच कराने के लिए तैयार नहीं हुआ।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने बताया कि बुखार से मौत की खबर मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजा गया था, लेकिन परिवार वालों ने खुद को ठीक और स्वस्थ बताते हुए जांच के लिये सैंपल देने से इनकार कर दिया। उधर, शादी के दस दिन के अंदर ही नवविवाहिता की मौत से गांववासी सकते में हैं। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !