पीड़ित पिता ने मामले में 30 अप्रैल को कोतवाली धौरहरा पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे चुनावी रंजिश का मामला बता पल्ला झाड़ लिया था। इस आशय की ख़बर पांच मई को अमर उजाला में भी प्रकाशित हुई थी। पीड़ित परिजन का कहना है कि उनके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत आईजी जोन लक्ष्मी सिंह के पास भी पहुंची थी।
नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद रेप के मामले में 10 दिन बाद भी रिपोर्ट न दर्ज होने पर आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल मुकदमा लिखाने के आदेश दिये हैं। मामले में सीओ व कोतवाल धौरहरा से मामले में जवाब भी तलब किया है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि मामले में आरोपी पिंटू पुत्र गुड्डू और दो अन्य अज्ञात निवासी चहलुआ थाना कोतवाली के खिलाफ अपरहण, रेप व पॉक्सो एक्त के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। शासन से जो स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसका भी जवाब दिया जाएगा।
- टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक को पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर विवेचना को अपने निकट पर्यवेक्षण में गुण दोष के आधार पर कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
2021© Lmp News
Bruro Report Lmp News