Lakhimpur Kheri : एडीएम की फेसबुक आइडी हैक कर बेटे से ही मांगे रुपये

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर: अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह की फेसबुक आइडी हैक कर ली गई। इसके बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों से आर्थिक मदद मांगी। हैकर ने उनके बेटे से ही 10 हजार रुपये की मांग कर डाली। उक्त मामला कुछ ही देर में प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गया। बेटे ने एडीएम को उनकी फेसबुक आइडी हैक होने की जानकारी दी तो उन्होंने फेसबुक आइडी पर मैसेज डाला और सदर कोतवाली में तहरीर दी।

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी फेसबुक आइडी हैक कर कई जानने वालों, अधीनस्थ कर्मचारियों से आर्थिक मदद मांगी गई। किसी से 10000 तो किसी से 15000 की मांग की गई। हैकर ने उनके बेटे से भी 10000 मांगे। चूंकि बेटा साथ ही रहता है, इसलिए उसने तुरंत उन्हें बताया। इस पर एडीएम ने मैसेज डालकर सभी को आगाह किया। एडीएम ने मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी है। उन्होंने बताया कि हैकर के खिलाफ पुलिस जांच कर कार्रवाई करे। यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

गांजे के साथ पकड़ा गया युवक, जेल भेजा चौकी के ग्राम उधन्ना में मनोज का किसी बात को लेकर पिता मुन्ना लाल से विवाद हो गया। धक्का-मुक्की में मुन्ना लाल जमीन पर गिर गया। जिसके चलते मुन्ना को हल्की फुल्की चोट आई। मुन्ना ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र ओयल चौकी पर दिया। ओयल पुलिस ने दबिश देकर मनोज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसी के साथ घर से करीब चार किलो गांजा भी बरामद किया। शुक्रवार को पूरा दिन मनोज को छुड़ाने की कवायद में लोग लगे रहे। जिसके चलते मनोज को कई बार पुलिस ने हवालात के बाहर निकाला व बात न बनने पर फिर से अंदर ठूंस दिया। रविवार को सुबह जब चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति से मनोज को लेकर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह गांजा नहीं भांग की पत्ती थी जिसका परीक्षण भी करवाया गया है। उसके बाद दोपहर बाद मनोज का चालान कर दिया गया। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !