Lakhimpur Kheri :कोरोना से फिर आठ की मौत, 336 नए मरीज मिले

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर: कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा दिनों दिन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले भर में आठ संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। वहीं दूसरी ओर जिलेभर में 336 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नए आंकड़े सामने आने के बाद जिले में 3527 एक्टिव मरीज हो गए हैं।

डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ लैब से कुल 656 रिपोर्ट आई है, जिसमें 207 पॉजिटिव व 449 निगेटिव है। अन्य लैब व एंटीजन से 131 पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा ब्लॉक लखीमपुर में 155 पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह नकहा में 10, फूलबेहड़ में 13, धौरहरा में 20, निघासन में दो, रमियाबेहड़ में पांच, बांकेगंज में नौ, पसगवां में 15, मितौली में 19, कुंभी में 54, पलिया में 10, बिजुआ में नौ, बेहजम में 12 तथा मोहम्मदी में पांच मरीज चिन्हित किए गए हैं। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !