लखीमपुर: जिले में ऐसे कोविड संक्रमित मरीज जो हम आइसोलेशन में हैं व उन्हें मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। ऐसे सभी मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले को चार जोनों में बांटकर सभी जगह डिस्टीब्यूशन सेंटर बनाए गए।
डीएम ने बताया कि लखीमपुर, पलिया, गोला एवं मोहम्मदी में डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं। संबंधित सेंटरों के एसडीएम को उनका प्रभारी बनाया गया है। प्रथम जोन में एसडीएम लखीमपुर डॉ. अरुण कुमार सिंह के मोबाइल 9454 416567, द्वितीय जोन एसडीएम गोला गोकरननाथ अखिलेश यादव के मोबाइल 9454416569 तृतीय जोन एसडीएम पलिया डॉ. अमरेश कुमार के मो 9454416570 व चतुर्थ जोन एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला के मोबाइल नंबर 9454 4165 68 पर संपर्क कर मेडिकल ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने समीपवर्ती जोन के प्रभारी एसडीएम से समन्वय एवं संपर्क स्थापित कर मेडिकल ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं।
कोरोना से कोई मौत नहीं, 170 नए मरीज मिले रविवार का दिन राहत देने वाला साबित हुआ। कोविड केयर सेंटर जगसड से कोरोना की वजह से किसी मौत की सूचना नहीं आई। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या भी 170 तक ही रही। लखनऊ लैब से कुल 664 रिपोर्ट मिली, जिसमें 113 पॉजिटिव व 551 निगेटिव है। अन्य लैब व एंटीजन से 57 पॉजिटिव आए हैं। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक लखीमपुर में 47, नकहा में दो, फूलबेहड़ में चार, ईसानगर में एक, निघासन में 11, रमियाबेहड़ में दो, बांकेगंज में पांच, मितौली में छह, कुम्भी में 18, पलिया में 44, बेहजम में दो, मोहम्मदी में दो, पसगवां में 12, बिजुआ में पांच, धौरहरा में नौ नए मरीज मिले हैं। आंकड़ा घटने से जिले में एक्टिव केस 2099 रह गए हैं। जबकि 198 लोगों की मौत हो चुकी है।