यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बरसात के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मानसून के तेवर में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बरसात के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है उनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी और आसपास के इलाके शामिल हैं।


#Adityatiwari

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !