ट्रॉली पलटी, 34 श्रद्धालु दबकर घायल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

गुलरीपुरवा मंदिर में भंडारे में शामिल होने जाते वक्त हुआ हादसा


सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, ज्यादा गंभीर 26 लोग जिला अस्पताल रेफर
निघासन। गुलरीपुरवा मंदिर में भंडारे में शामिल होने जा रहे गुनाखर टांडा की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में बेकाबू होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार 34 लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 26 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
धरमापुर के मजरा गुनाखर टांडा निवासी कामता सिंह ने बताया कि जेठ महीने के आखिरी मंगल पर गुलरीपुरवा स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में भंडारे का आयोजन करना था। इसलिए उन्होंने एक ट्रैक्टर में एक ट्रॉली और एक डनलप को जोड़ लिया। ट्रॉली में गांव के लोग बैठ गए, जबकि डनलप में भंडारे का सारा सामान रखा हुआ था।

बताते हैं कि अपराह्न करीब दो बजे झंडी चौकी के गांव करमूपुरवा मोड़ पर ट्रैक्टर की स्पीड ज्यादा होने के कारण ट्रॉली से डनलप में लगा हुक टूट गया, जिससे डनलप और ट्रॉली दोनों पलटकर खेत में जा गिरे। ट्रॉली में सवार करीब सौ लोग गिर गए। इनमें से ट्रॉली के नीचे दबने से 34 लोग घायल हो गए। किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर और डनलप को सीधा कर घायलों को निकाला गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। कम चोटिल आठ लोगों को सीएचसी में रोककर शेष सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह लोग हुए घायल

सुमन ( 20) पुत्री रिंकू, पम्मी (8) पुत्री गोविंद, मनीषा ( 12) पुत्री सुरेश, गोमती (35, काजल (10 ) पुत्री रामसिंह, लक्ष्मी (12) पुत्री रेशम सिंह, वर्षा (7) पुत्री रामू, रामबेटी (25), वेदपाल (25), आरती (17) पुत्री प्रकाश, अंकुल (5), पुत्र केश सिंह, शिवराम (12) पुत्र सुरेश, अंकित (6) पुत्र नरेश, रोशनी (6) पुत्री सुरेश, शीला (25), करन पाल (20), रूमाली (20) रिशु (12) पुत्र रमेश सिंह, सीता (12) पुत्री रामचरण, दीपक (12) पुत्र जयकिशन, वेदपाल (17) पुत्र अवतार सिंह, इमरती (35), रेशा (20), क्रांति (40), अंगूरी (40), कल्लो देवी (50), अर्जुन (10) पुत्र मनकू, मंकुश (45), गीता (25), मूर्ति (35), रीना (30) मधु (10) पुुत्र भगवानदीन, गुरजीत (5) पुत्र कृष्णपाल, रमा (5) पुत्र नवीन सिंह घायल हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !