खीरी में 80 लाख पौधे लगाने की तैयारी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होगा महाअभियान
लखीमपुर खीरी। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जुलाई के पहले सप्ताह के किसी एक दिन पौधरोपण जन आंदोलन 2021 के तहत महाभियान प्रारंभ करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस मानसून सीजन में करीब 80 लाख पौधे लगाए जाने की तैयारी है।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि सभी विभाग अपनी नियत नर्सरी से पौधे उठान के समय पोषित पौध का ही उठान करें। अभियान में औषधीय पौधों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में सहजन के पौधों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रोपित कराएं। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि महज लक्ष्य ही पूरा नहीं करना बल्कि धरती के शृंगार के लिए धरातल पर काम करना है।

जनपद में 80 लाख 70 हजार 627 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें वन विभाग 20 लाख 72 हजार, पर्यावरण 23232, ग्राम विकास 3512640, राजस्व विभाग 399960, पंचायती राज 399960, आवास विकास 10080, औद्योगिक विकास 7080, नगर विकास 40920, पीडब्ल्यूडी व सिंचाई 18-18 हजार, रेशम 33609, कृषि 673236, पशुपालन 13920, सहकारिता 15960, उद्योग 12360, विद्युत 11160, माध्यमिक शिक्षा 8004, बेसिक शिक्षा 8004, प्राविधिक शिक्षा 10440, उच्च शिक्षा 39960, श्रम 3240, स्वास्थ्य 21120, परिवहन 3240, रेलवे 44280, रक्षा 9960, उद्यान 443182 व पुलिस विभाग 10080 पौधे रोपेगा।

क्विक कैप्चर एप पर फोटो अपलोड करना बताया
प्रभागीय वनाधिकारी (दक्षिण) समीर कुमार ने क्विक कैप्चर एप पर पौधरोपण साइट की फोटो जियो टैग के साथ अपलोड करने का तकनीकी प्रशिक्षण पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से दिया। फोटो अपलोडिंग में किसी भी तकनीकी जानकारी के लिए नागेंद्र पांडेय के मोबाइल 9889022266 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !