गांव में मुक्तिधाम और पानी की निकासी के लिए तालाब का कराएंगे निर्माण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत बसंतापुर खुर्द में ग्रामीणों ने इस बार गांव की समस्याओं से निजात पाने के लिये शिक्षित व युवा महिला प्रधान लक्ष्मी देवी को अपना मुखिया चुना है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि गांव में नाली, सड़क का निर्माण कराने के साथ ही गांव की सबसे बड़ी समस्या मुक्तिधाम का भी समाधान निकलेगा। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने भी गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराने के साथ ही अधूरे पड़े कार्यों को भी पूरा करने की बात कही है। ग्रामीण भी प्रधान से काफी आशा लगाए बैठे हैं और सब समस्याओं के साथ रोजगार दिलाने के क्षेत्र में भी आस लगाए हैं।


एक नजर
आबादी - 5000
मतदाता- 2000
पेशा- कृषि, मजदूरी
साक्षरता- 40 प्रतिशत

प्राथमिकताएं
1- मुक्तिधाम का निर्माण कराना।
2- सड़क, नाली निर्माण व साफ सफाई।
3- जल निकासी के लिए तालाब बनवाना।
4- मनरेगा के तहत रोजगार दिलाना।
5- स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कराना।

समस्याएं
1- गंदगी व जलभराव
2- जर्जर सड़क
3- पात्रों को आवास व शौचालय नही
4- बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं
5- आवारा मवेशियों की समस्या

क्या कहतीं हैं ग्राम प्रधान
गांव में मुक्तिधाम के साथ ही जल निकासी के लिए तालाब भी बनवाया जाएगा। साथ ही नाली निर्माण व श्रमिकों को रोजगार दिलाया जाएगा। गांव में किसी को भी कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण कराया जाएगा।
- लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान बसंतापुर खुर्द

क्या कहते हैं ग्रामीण
गांव में बेहतर विकास कार्य हों, यही नवनिर्वाचित प्रधान से उम्मीद है। मुक्तिधाम न होना यहां की प्रमुख समस्या है। प्रधान जरूर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगी। - दिनेश कुमार, ग्रामीण
गांव में नाली, सड़क के साथ ही जल निकासी की काफी समस्या है। नवनिर्वाचित प्रधान से उम्मीद है कि वह इन समस्याओं का निराकरण कराएंगीं। - अजय कुमार, ग्रामीण

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !