खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
बुवाई के लिए खेत तैयार करने के दौरान हुआ हादसा
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ के गांव बेलिहान में बुवाई के लिए खेत तैयार करने के दौरान चालक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई है।
No Image - lmpnews
बेलिहान निवासी रामासरे (45) पुत्र केदारी मंगलवार की सुबह किराए पर ट्रैक्टर व रुटाबेटर लेकर खेत पर गए थे। कन्दई करते समय ट्रैक्टर मिट्टी में फंस गया। निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक रामासरे ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोग और घरवाले मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर को लोगों ने बांस बल्ली लगाकर सीधा किया। तब तक रामासरे की मौके पर ही मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से उसके घर वालों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुंदरवल चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !