हाथियों ने गन्ने की फसल उजाड़ी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
No Image - lmpnews
तिकुनिया। मजरा पूरब जंगल के हाथी अब जंगल से निकलकर चारे की तलाश में गन्ने की फसल में घुसकर नुकसान कर रहे हैं। इसके चलते जंगल के किनारे खेती कर रहे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने हाथियों से फसलों को बचाने की मांग की है।
ग्राम मजरा पूरब के किसान मक्खन सिंह, मुन्नालाल, निर्मल सिंह, परमजीत ने बताया कि इनका चार एकड़ गन्ना हाथियों ने नष्ट कर दिया है। इसी प्रकार ग्राम दारलाजपुर के किसान पप्पू सिंह, शेर सिंह, प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी करीब सात एकड़ गन्ना की फसल का हाथियों ने नुकसान कर दिया है। हाथियों को खेतों में जाने से रोकने के लिए वन विभाग कोई प्रबंध नहीं कर रहा है।

किसानों की फसलों की जांच कराई जाएगी। नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। हाथियों को चारे की तलाश में बाहर निकलना पड़ता है। टीम लगाई गई हैं। जालीदार ट्रैक्टर से कांबिंग की जा रही है। हाथियों को जंगल में ले जाने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है। किसान समूह बनाकर खेतों में जाएं। किसानों की फसलों को बचाने के लिए खाई भी खुदवाई गई है।
विमलेश कुमार, रेंजर, उत्तर निघासन रेंज बेलरायां।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !