अमेठी गांव में हाईस्कूल, मडेरा में बनेगा बारात घर

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सिकन्द्राबाद। मितौली ब्लॉक की पांच हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायत अमेठी में पंचायत के लोगों ने दोबारा अब्दुल माबूद खां उर्फ शहाब को चुनकर उनके परिवार से सातवीं बार प्रधान चुना है। ब्लॉक की बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद भी गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर न तो कोई स्वास्थ्य उपकेंद्र है और न ही शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी। गांव में कुटीर उद्योग हैं, लेकिन न बैंक और न ही मोबाइल टॉवर। गांव वालों को उम्मीद है कि प्रधान गांव में स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। वहीं प्रधान का कहना है कि वह शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए गांव में हाईस्कूल खुलवाएंगे और मडेरा में बारातघर व शेष पात्रों को आवास दिलाएंगे।


आबादी -5862
कुल परिवार-1200
कुल वोटर-2401
साक्षरता-72 प्रतिशत
मुख्य पेशा-कृषि

प्रमुख समस्या=
1- गांव में साफ सफाई नहीं
2- शुद्ध पेयजल की समस्या
3- पात्रों को आवास की समस्या
4- शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या
5- जर्जर संपर्क मार्ग

प्रधान की प्राथमिकता
1- बारात घर का निर्माण कराना
2- अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना
3- सभी मजरों में स्ट्रीट लाइट लगवाना
4- घर-घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
5- दसवीं तक स्कूल खुलवाना

गांव मे विद्युतीकरण, सड़क निर्माण व पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहले ही दिलवाया है। अमेठी में छात्र छात्राओं के लिये बेहतर शिक्षा दिलाने के लिये हाईस्कूल स्कूल खुलवाने का प्रयास करेंगे। जनता ने मेरे कार्यों को देखकर मुझे दोबारा प्रधान चुना है। मेरे परिवार सातवीं बार प्रधान बना है। - अब्दुल माबूद उर्फ शहाब, ग्राम प्रधान

गांव के शेष पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने की अपेक्षा है। प्रधान को गांव व मजरों के लिये अलग-अलग सफाई कर्मी नियुक्त कराना चाहिये, ताकि प्रतिदिन हर गांव में सफाई हो सके। - अब्दुल बारी 
ग्राम पंचायत अमेठी के प्रधान को अमेठी व मजरा रामपुर और मडेरा के चकरोडों पर हुए अतिक्रमण को हटवाना चाहिए और रामपुर में जर्जर खड़ंजों की मरम्मत करानी चाहिये। - अनुराग वर्मा

गांव में रोज साफ सफाई हो। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए निगरानी समिति के साथ खुद प्रधान जागरूकता अभियान चलाएं। गांव में बैंक खुलवाने और मोबाइल टॉवर लगवाने के लिये प्रयास करें। -आशाराम

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !