वैक्सीन खत्म, आज नहीं होगा टीकाकरण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण ही एक उपाय है। मगर, जिले में इसका स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में जिला मुख्यालय को छोड़कर अन्य जगहों पर आज वैक्सीनेशन नहीं लगेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात हजार डोज वितरित की गई थी। साथ ही वैैक्सीन लेने के लिए कर्मचारियों को लखनऊ जाने के निर्देश दिए थे। मगर, शाम को लखनऊ से वैक्सीन न आने की जानकारी मिली। इस पर कर्मचारियों को अब मंगलवार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 1300 डोज हैं। इससे जिला मुख्यालय पर टीकाकरण होगा। मगर, अन्य जगहों पर वैक्सीन के अभाव टीकाकरण कार्य बंद रहेगा। जिन सेंटरों पर वैक्सीन है वहां पर दूसरी डोज लगाई जाएगी। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !