नगर पालिका में शुरू हुआ पटरी दुकानदारों का पंजीकरण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पीएम स्वनिधि योजना के तहत दिया जाएगा 10 हजार रुपये तक का लोनलखीमपुर खीरी। पीएम स्वनिधि योजना के तहत वेंडरों का पंजीकरण नगर पालिका में जारी है। पटरी दुकानदार एवं ठेला लगाने वाले लोग पालिका जाकर अपना पंजीकरण कराकर योजना के तहत दस हजार रुपये का लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में प्रभावित पटरी एवं ठेला लगाने वाले दुकानदारों के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है। इसके तहत 10 हजार रुपये ऋण सरकार की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तमाम पटरी दुकानदार पंजीकरण कराने से वंचित रह गए हैं। इनके लिए सात दिन का अभियान शुरू हुआ है। इसके लिए टैक्स विभाग के कर्मचारी को लगाया गया है, जो दुकानों पर जाकर पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सभागार में पंजीकृत पटरी दुकानदार एवं ठेला आदि लगाने वालों का बायोमेट्रिक कराकर पंजीकरण प्रपत्र दिया जा रहा है। पंजीकरण के लिए 60 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

आवश्यक प्रपत्र
आधारकार्ड, नगर पालिका की ओर से जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र एवं शुल्क रसीद के साथ तीन फोटो।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !