नयागांव में देवस्थान का चबूतरा ढहाए जाने पर दो समुदायों में टकराव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के नयागांव में एक समुदाय के व्यक्ति ने भूमिहार बाबा नामक देवस्थान का चबूतरा ढहा दिया, जिसके विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान भेज दिया है।
नयागांव के गुड्डू आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भूमिहार बाबा का पुराना देवस्थान है, जहां हिंदू समुदाय के लोग हवन पूजन करते हैं। मंगलवार को गांव के नफीस अली ने चबूतरे को खोदकर उसे अपने सहन में मिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना की भनक लगते ही हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्र, पीयूष जायसवाल, रजत, अरुण दीक्षित, मनोज, धर्मेंद्र, योगेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद एसओ अजय कुमार शर्मा ने गुड्डू की तहरीर पर पकड़े गए नफीस अली के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसका चालान भेज दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चबूतरा फिर उसी स्थान पर बनाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !