नगला गांव में नाले में नहाने गया किशोर डूबा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

गोताखोर की व्यवस्था न होने से गुस्साए लोगों ने नगला रोड किया जाम

No Image - lmpnews
शाम तक होती रही खोजबीन, तलाश रहे ग्रामीण भी
पलियाकलां। नगला गांव में सोमवार की शाम नाले में नहाने गया एक किशोर डूब गया। रात तक किशोर की तलाश में ग्रामीण नाले में छानबीन करते रहे। सूचना पर तहसीलदार, पलिया इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे। गोताखोर की व्यवस्था न होने से गुस्साए लोगों ने नगला रोड पर जाम लगा दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
नगला गांव के उत्तम कुमार का 15 वर्षीय पुत्र मुलायम अपने कुछ दोस्तों के साथ पलिया-नगला रोड पर करबला के पास नाले पर नहाने गया था। इस दौरान वह पानी में डूब गया। यह देखकर उसके दोस्त डर गए और गांव आकर पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण नाले में उसको ढूंढने लगे, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

किशोर के डूबने की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी भी गांव पहुंचे और परिजन को ढांढस बंधाया। उधर, पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्रा मुन्ना ने प्रशासन से गोताखोर लगाकर किशोर को ढूंढने की मांग करते हुए नगला रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

मजदूर वृद्ध का शव बरामद

बांकेगंज। कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग सड़क पर मंगलवार को एक मजदूर वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भूपपुर निवासी भगवानदीन (60) गांव से गोला में मजदूर करने के लिए सोमवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। परेशान परिजन उसका इंतजार करते रहे। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने रोड किनारे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान भूपपुर निवासी भगवानदीन के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत किसी वाहन की टक्कर से होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !