सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

गाजीपुर (उप्र), 28 जून गाजीपुर जिला के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साइतबांध गांव में चार पहिया वाहन के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से उसपर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताा कि रविवार को रात करीब आठ बजे उतरौली निवासी गंगासागर राम (29), अशोक पासवान (31) और पचोखर निवासी रमेश राम (28) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे और जब वे साइतबांध गांव के पास पहुंचे तब सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गयी। तीनों मोटरसाइकिल से गिर गए। आसपास के लोग तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

रेवतीपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरी कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !