Moradabad Accident: मुरादाबाद के पास बस-डीसीएम के बीच भीषड़ भिड़ंत, दर्जन भर यात्रियों के मारे जाने की खबर

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मुरादाबाद : दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर मुरादाबाद के समीप सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। पंजाब से चलकर पिलीभीत जाने वाले एक डबल डेकर बस और एक डीसीएम ट्रक के बीच हुई भिड़त में दर्जन भर यात्रियों की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि बस ने पीछे से डीसीएम को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बस में 50-60 यात्री सवार थे

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जाता है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे जबकि डीसीएम में भी करीब दो दर्जन लोग सवार थे।

हादसे की यह घटना मुरादाबाद के पकबाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।

घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। समझा जाता है कि थोड़ी देर में प्रशासन मृतकों की वास्तविक संख्या सामने लाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !