युवती से टिकटॉक पर दोस्ती कर पीएसी के सिपाही ने किया दुष्कर्म

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

शादी का दबाव बनाने पर मांगे 15 लाख, हत्या की धमकी गर्भपात कराने का भी आरोप, युवती ने एसएसपी से की शिकायत बरेली। टिकटॉक लाइक और कमेंट से शुरू हुई दोस्ती के बाद पीएसी के सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने 15 लाख की मांग की। विरोध करने पर हत्या करके शव नाले में बहा देने की धमकी दी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।

प्रेमनगर की युवती का कहना है कि करीब साल भर पहले टिकटॉक पर उसके वीडियो को देखकर आठवीं वाहिनी पीएसी नकटिया में तैनात सिपाही उन्हें लाइक कर कमेंट करता था। इसके चलते उससे दोस्ती हो गई। आरोपी उसके घर भी आने-जाने लगा। साल भर बाद शादी कर झांसा देकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। आरोप है कि 18 जून को उसने शादी करने का दबाव बनाया तो वह गालीगलौज करने लगा। कहा, शादी करनी है तो अपने घरवालों से 15 लाख रुपये नकद दिलवाओ। उसने विरोध किया तो हत्या कर लाश नाले में फेंक देने की धमकी दी। एसएसपी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

समाज में हो रही बदनामी

पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी सिपाही और उसकी जाति एक ही है। लंबे समय तक घर आने के कारण परिवार और रिश्तेदारी के सब लोग भी उसे जान चुके हैं और अब शादी न होने से उसकी बदनामी हो रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !