दंपती घरेलू नौकरानी से करा रहा जिस्मफरोशी का धंधा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

छूटकर भागी बिहार की युवती ने एसएसपी ऑफिस में दी तहरीर

बरेली। चनेहटी में रहने वाला एक दंपती बिहार से एक युवती को घरेलू काम कराने के बहाने ले आया और फिर उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगा। किसी तरह दंपती के चंगुल छूटकर भागी युवती ने एसएसपी ऑफिस में तहरीर देकर आरोपी दंपती से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। कैंट में चनेहटी के पास रहने वाली एक महिला उसे बिहार से घरेलू काम कराने के बहाने ले आई। यहां उसे वीरांगना चौक के पास एक कमरे में कैद कर दिया। महिला ने उससे जिस्मफरोशी का धंधा करने को कहा। मना करने पर उस पर गर्म पानी डाला गया। तरह-तरह से यातनाएं दी गईं। महिला का पति ग्राहक लेकर आता था। बात न मानने पर उसे तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी जाती थी। युवती ने बताया कि 23 जून को मौका पाकर वह कमरे से भाग निकली। दंपती ने पीछा करके उसे रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। भीड़ इकट्ठा हुई दंपती भाग गए। एसएसपी ने कैंट पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !