नोमैंस लैंड छोड़कर खाई खोदे जाने के डीएम ने दिए निर्देश

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर दुधवा नेशनल पार्क के तहत जंगल किनारे खाई खोदने पर नेपालियों के विरोध के बाद डीएम ने नेपाल के अधिकारियों के साथ बार्डर का निरीक्षण किया। डीएम ने नोमैंस लैंड को छोड़कर खाई खोदे जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं पार्क प्रशासन अपनी एक इंच भी भूमि छोड़ने को तैयार नहीं है। मामले में डीएम ने नेपाल के अधिकारियों संग वार्ता कर चर्चा भी की।
गौरीफंटा रेंज के पिलर संख्या 752/6 से 752 तक कैलाली जिले के धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड दो के सामने बार्डर किनारे जंगल सीमा पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग खाई खोद रहा है, जिसे नेपाली नागरिकों के विरोध पर रोक दिया गया था।

बृहस्पतिवार को खीरी के डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर खाई खोदे जाने वाले स्थान को देखा। एसएसबी, पुलिस, कस्टम आदि का भी चलते-चलते जायजा लिया। एसएसबी चौकी में दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य बैठक भी हुई, जिसमें उन्होंने वन विभाग को बार्डर पर नोमैंस लैंड छोड़कर खाई खोदने के निर्देश दिए। इस पर वन विभाग सहमत नहीं हुआ है।
पार्क प्रशासन पार्क की एक इंच भूमि भी छोड़ने को तैयार नहीं है। निरीक्षण के दौरान एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह, पलिया एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, दुधवा डीडी मनोज कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !