मुक्तिधाम बंद देखकर भड़के ग्रामीण, ताला तोड़कर किया अंतिम संस्कार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के पढुवा में दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे ग्रामीणों ने जब वहां पर ताला लटका देखा तो वह भड़क गए। लोगों ने ताला तोड़कर शव का अंतिम संस्कार किया।

पलिया ब्लॉक के पढुवा गांव में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। शव के अंतिम संस्कार के लिए जब ग्रामीण मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां पर ताला लटकता मिला। चाबी पंचायत सेक्रेटरी के पास होने की बात पता चलने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्रा को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक पुत्र ने सेक्रेटरी के खिलाफ विरोध जताते हुए ग्रामीणों के साथ धरना शुरू कर दिया।

प्रधान प्रतिनिधि महबूब अली ने भी धरने का समर्थन किया। कई घंटों के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने ताला तोड़कर शव का दाह संस्कार किया।
बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि नए प्रधान बने हैं, जिसके चलते हो सकता है कि चाबी सेक्रेटरी द्वारा उनको न सौंपी गई हो। मुक्तिधाम के अंदर कोई अराजक तत्व तोड़फोड़ न कर दे इसके लिए ताला डाला जाता है।
गोला में मुक्तिधाम की दशा सुधारने में जुटे समाजसेवी
गोला गोकर्णनाथ। नगर के समाजसेवियों ने मुक्तिधाम की सूरत बदलने की कवायद शुरू की है। मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार स्थल, बड़ा हाल और चौकीदार आवास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कोरोना काल में एक दौर ऐसा आया जब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने के लिए जगह की कमी पड़ गई थी, ऐसे मुश्किल वक्त से सबक लेते हुए समाजसेवी राजेश गुप्ता गुड्डन और अवधेश जायसवाल ने मुक्तिधाम की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया।

पार्क में बाथम वैश्य महासभा की ओर से बैठने के लिए लोहे की 18 बेंचे लगवाई गई हैं। समाजसेवियों के सहयोग से आरसीसी के पक्के चार अंतिम संस्कार स्थल, चौकीदार आवास निर्माणाधीन हैं। तो, बड़े हॉल का निर्माण शुरू हो गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !