Lakhimpur Kheri : ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर 1480 लोगों ने लगवाया टीका

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
अस्पताल खुलने से पहले ही वैक्सीन लगवाने पहुंच जाते हैं लोग
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में कोविड-19 टीका लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है, लोग सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही पहुंच जाते हैं। गोला सीएचसी में एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था।
वैक्सीनेशन कक्ष में टीकाकरण कर रही सीएचओ सरनजीत कौर, पूनम और बबली वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग वालों को ही टीका लगाया जा रहा है। एक जून से 17 जून तक 1480 लोगों को कोविड-19 का पहला टीका लग चुका है। वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिनों बाद लगाई जाएगी।
ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बाद निश्चित तारीख पर आकर टीका लगवा लिया है। टीका लगवाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
- हरविंदर सिंह, गोला



ऑनलाइन स्लॉट बुक किया था। 17 जून तारीख मिली थी। न कोई इंतजार करना पड़ा, न ही कोई औपचारिकता। आसानी से कोरोना का टीका लग गया है। 18 से 44 तक के लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराकर टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए।
- सुरभि, मुन्नूगंज गोला


टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
लखीमपुर खीरी। टीकाकरण को लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं।
वाईडी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्वयंसेवक गांव रुकुंदीपुर पहुंचे। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए सभी लोग अफवाहों पर न जाकर टीकाकरण कराएं। इस दौरान प्रधान ब्रजेश वर्मा, एएनएम संतोष कुमारी, राखी वर्मा सीएचओ, हेमलता वर्मा, डॉ. सरोज कुमार, अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद

दो कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने लगी है। बृहस्पतिवार को सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया लैब से कुल 528 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें दो पॉजिटिव व 526 निगेटिव हैं। ब्लॉक पलिया में एक और निघासन में एक संक्रमित मिला है। वर्तमान में अभी 109 सक्रिय मरीज हैं। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !