Lakhimpur Kheri : वीएम सिंह 22 को किसानों को करेंगे संबोधित

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚



पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह 22 जून को पलिया में किसानों को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष के पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने एसडीएम को पत्र भेजकर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आवगम से अवगत कराते हुए उन्हें सुरक्षा दिलाने की मांग की है। किसानों के साथ धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 22 जून मंगलवार को वीएम सिंह भीरा रोड स्थित गन्ना सोसायटी में किसानों को संबोधित करेंगे और चीनी मिल द्वारा बकाया भुगतान न दिए जाने का विरोध करेंगे। बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन किसानों को बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है। महासभा के लिए गांव-गांव से लोगों को बुलाया गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !