Lakhimpur Kheri : जंगली सुअरों ने 30 बीघा मूंगफली की फसल उजाड़ी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मझगईं। इलाके के बेला टॉपर गांव में जंगली सुअरों ने किसानों के खेतों में लगी मूंगफली की करीब 30 बीघा फसल को नष्ट कर दिया। बेला टॉपर निवासी किसान पुत्तूलाल, नंदराम, जयकरन आदि ने बताया कि गांव में खेतिहर इलाका बलुई मिट्टी का होने के कारण यहां धान, गन्ना, गेहूं की फसल अच्छी नहीं होती है जिससे यहां किसान मूंगफली की बुआई करते हैं। किसी तरह से इंतजाम कर मूंगफली की फसल बोई थी लेकिन पार्क के जंगल से निकलकर जंगली सुअरों के झुंड ने मूंगफली की फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने बताया कि करीब तीस बीघा फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

 
   
 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !