लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डॉक्टरों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में आईएमए लखीमपुर शाखा के पदाधिकारियों ने काला फीता बांधकर विरोध दिवस मनाया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
आईएमए शाखाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार सिंह को सौंपा। भेजे गए ज्ञापन में डॉक्टरों पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ कोविड-19 महामारी के दौरान जान गवां चुके डॉक्टरों को सम्मान देने एवं टीकाकरण को और सुदृढ़ करने की मांग की।
सचिव डॉ. पवन गर्ग, डॉ. एमआर खान, डॉ. धर्मेंद्र पालीवाल, डॉ. रमेश मेहरोत्रा, डॉ. अक्षत मिश्रा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. रूपक टंडन आदि मौजूद रहे। संवाद
Lakhimpur Kheri : मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, भेजा ज्ञापन
June 18, 2021