Lakhimpur Kheri : बड़ी नहर में उतराता मिला नर पाढ़ा का शव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
बांकेगंज के निकट बड़ी नहर में उतराता मिला पाढ़ा का शव। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज और बांकेगंज कस्बा से भूपपुर गांव के पास शनिवार दोपहर राहगीरों को बड़ी नहर के पानी में एक पाढ़ा का शव उतराता दिखाई दिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर अनिल शर्मा ने पानी में उतराते शव को निकाल कर अपने कब्जे में लेकर बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें उसके शरीर में कोई चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पाढ़ा पानी पीने के लिए नहर तक पहुंचा होगा, अचानक फिसलने के बाद नहर में गिरने पर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर रेंजर गोला बनारसी दास ने बताया कि नहर के पानी में उतराता मिला नर पाढ़े का शव रेंज परिसर लाया गया। जहां गोला पशु चिकित्सालय के उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मोहम्मद फारूक से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !