Lakhimpur Kheri : घूरे के विवाद का फैसला कराने गए प्रधान पति पर तमंचा ताना

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
No Image - lmpnews
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंठिया का मामला, आरोपी हिरासत में
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंठिया में दो पक्षों के बीच घूरा डालने के विवाद पर फैसला कराने पहुंचे प्रधान पति पर एक व्यक्ति ने तमंचा तान दिया। लोगों ने तमंचा तानने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाली में दी तहरीर में गांव के राधेश्याम, चिरौंजीलाल, रामाधार, गुड्डू, उजागर लाल, अरविंद, दयाराम, राजेश कुमार ने कहा है कि उनका घूरे को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान बेबी सोनी के पति विकास सोनी फैसला कराने आए थे। शनिवार शाम विपक्षी लालबिहारी और राकेश कुमार, जिनका फैसले से कोई लेना देना नहीं है, नाजायज असलहे से लैस होकर आए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने असलहा निकालकर विकास सोनी पर जान से मारने की नीयत से तान दिया। ग्रामीणों ने लालबिहारी को दौड़ाकर पकड़ लिया, वहीं दूसरा आदमी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तमंचा बरामद कर लिया है।

इंस्पेक्टर गोला अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर लालबिहारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !