Lakhimpur Kheri : मैलानी-बहराइच के बीच अब शुरू किया जाए रेल संचालन

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
दवा, इलाज और अन्य कार्यों से आने-जाने को मिलेगा लाभ
तिकुनियां। बॉर्डर इलाके के लोगों ने मैलानी-बहराइच के बीच रेल संचालन शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि रेल संचालन शुरू होने से दवा, इलाज तथा अन्य कामों के लिए सभी को लाभ मिलेगा। नगर उद्योग व्यापार मंडल तिकुनिया ने मैलानी बहराइच रूट पर दो जोड़ी रेल चलाने की मांग की है।
मैलानी-बहराइच रेल व्यापारियों और आम आदमी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अब इसे सरकार को व्यापारियों, किसानों, मजदूरों के हित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से चला देना चाहिए।

आशीष अग्रवाल, महामंत्री, उद्योग व्यापार मंडल
रेल संचालन शुरू हो जाने से कस्बे में व्यापारी अपना सामान ग्राहकों के आवागमन से बिक्री कर सकेंगे, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा।
प्रवीण गोयल, व्यापारी

रेल संचालन होने से बढ़िया आमदनी हो जाती थी, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान बंद रहने से भरण पोषण की दिक्कत होने लगी। अब सब कुछ खुल गया है तो रेल भी चला देनी चाहिए।
संजय गुप्ता, पान विक्रेता

कर्फ्यू के दौरान काफी परेशानी व्यापारियों को झेलनी पड़ी। अब सरकार को मैलानी-बहराइच रेल सेवा शुरू कर देनी चाहिए।
अत्ताउल्लाह कपड़ा व्यापारी

बॉर्डर के बाशिंदों के लिए मैलानी-बहराइच रेल लाइन बहुत महत्वपूर्ण है। यहां से बहराइच, मैलानी, पलिया जाने के लिए कोई साधन सीधे उपलब्ध नहीं है, जिससे लोग भीषण मुसीबत उठा रहे हैं।
ज्ञान सिंह, किसान

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !