Lakhimpur Kheri : खीरीः शारदा नदी के पार समदहा गांव में सौ परिवार फंसे

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मंझरी में नाव पर सामान लादकर ले जाता बाढ़ पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामनगर बगहा, बाछेपारा में कटान हुआ धीमा

धौरहरा। शारदा नदी के पार समदहा गांव में जल स्तर बढ़ने से 100 परिवार फंस गए हैं। वहीं घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के रामनगर बगहा, बाछेपारा में कटान कुछ धीमा हुआ है, जबकि बाछेपारा गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने से बचाव कार्य को रोक दिया गया है।

धौरहरा के रैनी समदहा में शारदा नदी के उस पार समदहा के करीब सौ परिवार कच्चे घर व झोपड़ी बनाकर रहते हैं, जिनके घरों में पानी भर गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी में नाव भी चलनी बंद हो चुकी हैं, जिससे मवेशियों के चारे पानी का प्रबंध भी खत्म हो गया है। तहसीलदार अनिल कुमार यादव का कहना है कि लेखपालों की मदद से बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव पर नजर बनाए हुए हैं। गांवों में बाढ़ के पानी की सूचना नहीं है। रात तक नदियों में पानी आने की आशंका है। गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सचेत किया गया है।

सिंचाई विभाग रामनगर बगहा में कटान रोकने के लिए लोहे की जाली बनाकर उसमें ईंट और पत्थर भरकर किसी तरह कटान रोकने का प्रयास कर रहा है, वहीं खड़ंजा भरकर कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा बाछेपारा गांव में जलस्तर बढ़ जाने से बचाव कार्य बीच में ही रोक दिया गया है, जबकि अब तक का किया गया बचाव कार्य घाघरा नदी में समा चुका है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !