Lakhimpur Kheri : मितौली। थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा (काना खेड़ा) में रविवार की सुबह खेत में बाघ के पगचिह्न मिले लोगों को किया गया अलर्ट

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
Demo Image
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा (काना खेड़ा) में रविवार की सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो रास्ते में बाघ के पगचिह्न देखकर दहशत में आ गए। बाघ के पगचिह्न की बात सुनकर वहां ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और वन दरोगा रामप्रसाद गौतम आदि ने मौके का निरीक्षण करते हुए बाघ के पगचिह्न होने की पुष्टि की और ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी। प्रधान राधेश्याम वर्मा समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में बिना कांबिंग किए ही चली गई, जबकि ग्रामीण बाघ की आशंका से दहशत में हैं। वहीं वन दरोगा रामप्रसाद गौतम का कहना है कि बाघ को ट्रैक किया जा रहा है। सराय नदी के किनारे बाघ के और भी पगचिह्न मिले हैं, जो जंगल की तरफ जाते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ वापस जंगल की तरफ जा रहा है। फिलहाल उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवाद


गांव बेहड़ा में बाघ के पगचिह्न मिले फोटो 

गांव बेहड़ा में बाघ के पगचिह्न फोटो
1

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !