Lakhimpur Kheri : मिलपुरवा-गूम मार्ग पर बाढ़ के पानी की धार तेज

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
24 गांवों में कमर तक भरा पानी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग
महेवागंज। शारदा तटबंध के क्षेत्र में बसे 24 गांवों में कमर तक पानी भर गया है। मिलपुरवा-गूम रास्ते पर बाढ़ के पानी की तेज धार है। इससे सामान्य आवागमन ठप हो गया है। नाव और ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग जान जोखिम कर निकल रहे है।
बड़ा गांव, बसहा, बहालीपुरवा, पिपरा गूम, मंगलीपुरवा, जदीद नगर, रायनगर, कुचिलिहा, रंडॉहा, जंगल 11, खमरिया, पचपेड़ी, खगईपुरवा, खांभी, लंगड़ीपुर, नरहर, गोपालपुरवा, इच्छारामपुरवा समेत दो दर्जन गांव बाढ़ से घिर गए हैं। सोमवार सुबह बाढ़ का पानी पार करते समय करंट लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। गनीमत रही कि महेंदी गांव निवासी पशु पालक झामरू और उसका परिवार कुछ दूरी पर था, जिससे बड़ा हादसा बच गया।

नदी में पांच घर और समाये
मंझरी, अहिराना और गांव ग्रंट 12 में पानी बढ़ने से स्थिति और विकट हो गई है। 24 घंटे में रामसरीखा, गाजरों, मुरली, राजेश और रंजीत का घर नदी में समा गया। करदिया मानपुर के ग्राम प्रधान प्रीतम यादव ने बताया कि 24 घंटे में पांच घर नदी में समा गए। कहा, करीब 120 घर नदी के निशाने पर हैं। गांव में चार से पांच फीट तक पानी भरा है। नदी में तेज रफ्तार पानी से लोग डरे-सहमे हुए हैं। सोमवार को भी कुछ ग्रामीण अपना घर बार छोड़ते नजर आए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !