Lakhimpur Kheri : महिला की संदिग्ध हालात में मौत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फरधान। विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में तीन दिन बाद पति समेत पांच लोगों पर पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
फरधान थाना क्षेत्र के गांव गुलरीपुरवा निवासी दीपक सिंह ने बहराइच निवासी पिंकी सिंह के साथ तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। पिता लक्ष्मीनारायण का आरोप है कि दीपक प्रेम विवाह करने के बाद उनसे दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये मांग रहा था। दहेज देने से मना करने पर बेटी को मार डाला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति दीपक सिंह, सास सत्यवती, चचेरे ससुर संदीप, देवर महेंद्र और रामचंद्र पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पति दीपक और सास सत्यवती को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया हैं। मामले की विवेचना सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !