Lakhimpur Kheri : परिवार ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप, पुलिस ने हत्या में लिखी रिपोर्ट

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
अनुसूचित जाति की नाबालिग की हत्या का मामला
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की आठ वर्षीय बालिका का अस्तव्यस्त स्थिति में शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात में सिर्फ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मृतका की मां और दादी ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसे पुलिस ने नहीं माना। बाबा की तहरीर पर पुलिस ने सिर्फ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार की शाम पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी बकरी चराने गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिवार वालों ने जब उसकी तलाश की तो गांव के दक्षिण में उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। बालिका के कपड़े अस्तव्यस्त थे। मृत बालिका की मां और दादी का कहना है कि बालिका के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शरीर से खून भी निकल रहा था। बताया कि जिस तरह से बालिका लहूलुहान थी उस अवस्था में उसकी दुष्कर्म कर हत्या की गई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बालिका के बाबा की तहरीर पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना स्थल की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने पर ही दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। गांव में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में एसपी विजय ढुल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गई हैं।
बिटिया की मौत से भयभीत है अन्य बालिकाएं
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका की हत्या और दुष्कर्म की आशंका की घटना के बाद गांव की बालिकाओं और किशोरियों में भय और दहशत का माहौल है। कई अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटियां भय के कारण घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। गांव के लोग भी इस बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हैं। सभी घटना को लेकर आक्रोशित हैं और न्याय की गुहार कर रहे हैं। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !